वृद्ध लोगों का सम्मान हमारी संस्कृति का अहम संस्कार : विजय गौड़
नई दिल्ली।
कैलाश हिल्स में प्रियदर्शिनी एसेन्ट फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की फाउंडर अध्यक्ष अविनाश कौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष विजय गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर सिटीजन फोरम के महासचिव डीएम बहल ने की।
इस अवसर पर विजय गौड़ ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है। वृद्ध दिवस को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय इसे उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ उनके साथ नियमित संवाद भी जरूरी है। समाज को उनकी गरिमा और जरूरतों को समझते हुए संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहिए।
संस्था की फाउंडर अध्यक्ष अविनाश कौर ने कहा कि प्रियदर्शिनी एसेन्ट फाउंडेशन की ओर से आगामी दिनों में महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों के साथ बुजुर्गों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विशेषज्ञों और संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित कर कार्यशाला आयोजित करने की योजना है।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके सामाजिक योगदान पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि परिवार और समाज में बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन का विशेष महत्व है। उनके प्रति सम्मान और संवेदनशील व्यवहार को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।
#SwatantraPrabhat #IndianCulture #SocialAwareness #DelhiNews #LatestNews #SocialService #GovernmentSchemes #ElderlyCare #SeniorCitizens #ElderlyWelfare #SocialResponsibility #WomenAndChildDevelopment #CommunitySupport #InternationalOlderPersonsDay #ElderlyRespect #SeniorCitizenForum #VijayGaur #AvinashKaur #PriyadarshiniAscentFoundation #KailashHills #SeniorCitizenRights #SeniorCitizenWelfare #RespectElders #CommunityProgram #DelhiEvents


Comments