सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, हर वार्ड से 100 कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य

सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
 
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में व्यापक संपर्क अभियान चलाने का निर्देश देते हुए प्रत्येक वार्ड से कम से कम 100 कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रातः नौ बजे फूलबाग पहुंचने के लिए प्रेरित करने को कहा।
 
अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए पार्षदों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
 
बैठक में बताया गया कि प्रातः 9:15 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भी कार्यकर्ताओं को समय से फूलबाग पहुंचने का आह्वान किया गया।
 
बैठक का संचालन अवधेश सोनकर ने किया, जबकि जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीमा एमबीए, धीरू त्रिपाठी, दिनेश बाबा, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, नीरज बाजपेई, नीरज रक्सेल, जीतू बाजपेई, नीरज गुप्ता समेत भाजपा के कई पार्षद उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें