49 वर्षों से लगातार किसानो की सेवा में समर्पित है कारडेट: बाल्मीकि त्रिपाठी
इफको के निदेशक एवं कॉर्डेड ट्रस्ट के अधक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा है कि इफको संस्था शुरुआत से ही लगातार किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के साथ कोरडेट की स्थापना 9 अक्टूबर 1978 को की गई।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
इफको के निदेशक एवं कॉर्डेड ट्रस्ट के अधक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा है कि इफको संस्था शुरुआत से ही लगातार किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के साथ कोरडेट की स्थापना 9 अक्टूबर 1978 को की गई।
कारडेट अपने प्रयासों से क्षेत्र में खेती किसानी से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाने में, उससे संबंधित जानकारी को प्रचारित प्रसारित करने में अच्छा काम कर रहा है
श्री बाल्मीकि त्रिपाठी कारडेट के 49 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किसान संवाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं ।
उन्होंने किसानों से इफको के नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की ।
इसी क्रम में भरत त्रिपाठी ने कहा कि किसान सहनशील होता है,एक बार फसल के नुकसान को सहते हुए फिर से जी जान से प्रयास करता है कि अगली फसल अच्छी हो। इसी सहनशीलता ने उसे अन्नदाता की उपाधि दी है।
कार्यक्रम संचालन करते हुए कॉर्डेट के प्रधानाचार्य डॉ.विवेक दीक्षित ने कॉर्डेट के 49 वर्षों की प्रगति एवं प्रयासों के विषय में क्रमवार तरीके से बताया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत बुके और साल देकर किया I
इफको उत्तर प्रदेश के राज्य विपणन प्रबंधक एवं सचिव कारडेट यतेंद्र कुमार ने इफको नैनो उर्वरक एवं इफको के अन्य उत्पादों की उपयोगिता के विषय में चर्चा की एवं किसानों से उनके अनुभव भी जाने। इफको फूलपुर के इकाई प्रमुख श्री पी के सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास में इफको फूलपुर के योगदान की जानकारी विस्तार से दी ।
कार्डेट प्रबंध समिति के सदस्य आर पी सिंह बघेल ने सहकारिता के क्षेत्र में इफको के योगदान को बताया कोरडेट के कार्यों की सराहना और कहा इफको ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है,।
पदम राम सरन वर्मा ने किसानों को खेती की तकनिकी जानकारी दी Iइस कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि निवेश किट जिसमें सरसों का बीज, दराती, जैव उर्वरक एवं जैव अपघटक बेल के पौध का वितरण किया गया।
पांच प्रगतिशील कृषकों को बैटरी चलित स्प्रे मशीन वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान श्री राजदत्त पाण्डेय, श्री अभय चौधरी, श्री विस्वास चौधरी,श्री अखिलेश त्रिपाठी इफको मुख्यालय से पधारे मुख्य प्रबंधक, श्री मयंक सिंह परिहार, पी. सी. एफ. निदेशक, अन्य सम्मानित सदस्य,कॉर्डेट के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी एवं भारी संख्या में कृषक जन उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news iffco phulpur organic farming nano DAP nano urea Farmers welfare Rural Development Farmer Development sustainable agriculture Agriculture News Farmer Awareness Program Agricultural Training Valmiki Tripathi Agricultural Technology IFFCO Nano Fertilizers Bio Fertilizers Cooperative Farming Farmer Dialogue CORDET Foundation Day CORDET Trust IFFCO Uttar Pradesh Progressive Farmers Mustard Seeds Distribution Battery Operated Spray Machine


Comments