आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र की आशा व  आशा संगिनियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक डा.शैलेन्द्र मणि ओझा को ज्ञापन सौंपा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर  (सिद्धार्थनगर ) ।
 
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र की आशा व  आशा संगिनियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक डा.शैलेन्द्र मणि ओझा को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय निर्धारित करने के साथ ही प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
 
ज्ञापन में आशा और आशा संगिनियों का मानदेय निर्धारित करने, प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने तथा मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि मिलाकर 15 हजार रुपये किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा आशा व आशा संगिनियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने, कार्य के अनुरूप उचित सम्मान देने और उन्हें स्थायी किए जाने की मांग भी उठाई गई।
 
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की अपील की।
 
इस दौरान तारा देवी, कुसुम, मालती, वंदना पाठक, मीरा सिंह, दीपा शुक्ला, नेहा, कलावती, ज्योति, नीलम, सेजल समेत अन्य आशा और आशा संगिनी मौजूद रहीं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें