खुनियांव में सेवा संकल्प कार्यक्रम : विकास कार्यों को गति देने का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक खुनियांव के सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर ) ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक खुनियांव के सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया । इस दौरान केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा क्षेत्र की जनता से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी राकेश शुक्ला, एडीओ पंचायत खुनियांव राकेश पाठक, मंडल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, मंडल महामंत्री सुनील पाण्डेय, शिवा गौतम, जनार्दन तिवारी, महेश प्रसाद, हरिनारायण उपाध्याय, राजन पाण्डेय और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#UPGovernment #UPNews #Siddharthnagar #RuralDevelopment #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #Itwa #SatishDwivedi #ItwaNews #SevaSankalpAbhiyan #GovernmentSchemes #PublicWelfare #WelfareSchemes #PublicAwareness #GovernmentBenefits #KhuniyaonBlock #CentralGovernmentSchemes #BeneficiaryCertificates #SchemeExhibition #DevelopmentPrograms #BlockDevelopment #VikasKhand


Comments