गौर पुलिस ने महुआ डाबर गेट के पास से दबोचा, पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में पुलिस बल टीम के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में पुलिस बल टीम के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक 20 वर्षीय जितेंद्र राजभर पुत्र शिवपूजन निवासी बलुआ चौबे, पोस्ट बेलवारिया जंगल, थाना गौर है। उसके खिलाफ गौर थाने में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त महुआ डाबर गेट के पास मौजूद है। सूचना पर गौर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब रात 9:45 बजे जितेंद्र राजभर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 169/2026 में धारा 137(2), 64(1) बीएनएस, 3/4(1) पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5), 3(2)(5ए) के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अजय नाथ कन्नौजिया तथा हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें