टूण्डला में पहली बार होगा ‘मेरा डांडिया’ फंक्शन, 20 अक्टूबर को वीएम होटल में सजेगी डांडिया की शाम
माताओं-बहनों, भाइयों और परिवारों के लिए खास डांडिया कार्यक्रम; डांस, ड्रेस, डांडिया व गेम्स प्रतियोगिताओं के साथ मिलेगा वेलकम गिफ्ट, रिटर्न गिफ्ट और अनलिमिटेड डिनर।
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
टूण्डला में पहली बार एक खास डांडिया कार्यक्रम ‘मेरा डांडिया’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में माताएं-बहनें, भाई और परिवार के सदस्य शामिल होकर डांडिया के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को वीएम होटल, स्टेशन रोड, टूण्डला में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक लोग 15 अक्टूबर तक अपनी सीट कन्फर्म करा सकते हैं।

₹599 में मिलेगा मनोरंजन का पूरा पैकेज
‘मेरा डांडिया’ कार्यक्रम के लिए एक टिकट की कीमत ₹599 रखी गई है। यदि एक परिवार की ओर से पांच टिकट बुक की जाती हैं तो एक टिकट निःशुल्क दी जाएगी। वहीं कपल के लिए टिकट की कीमत ₹1,000 रखी गई है।
कार्यक्रम में एंट्री के समय प्रतिभागियों का वेलकम किया जाएगा और उन्हें वेलकम गिफ्ट भी दिया जाएगा। इसके बाद नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान डांस प्रतियोगिता, ड्रेस प्रतियोगिता, डांडिया प्रतियोगिता और गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।
अनलिमिटेड डिनर की भी व्यवस्था
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए अनलिमिटेड डिनर की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर डांडिया, संगीत, खेल और मनोरंजन का आनंद लेने का अवसर देना है।
कार्यक्रम की आयोजक नेहा शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए समय रहते अपनी बुकिंग कराएं। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं। यदि कोई व्यक्ति टिकट लेने के लिए नहीं आ सकता है तो दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर टिकट घर तक पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बुकिंग एवं संपर्क: 7902005506, 8923188081
आयोजक: नेहा शर्मा, स्थान: वीएम होटल, स्टेशन रोड, टूण्डला
दिनांक: 20 अक्टूबर, समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक


Comments