क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केसी मेमोरियल का दबदबा, 20 गोल्ड और 11 सिल्वर जीते
ठा. वीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी टूण्डला दिव्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर 400 मीटर दौड़ को स्टार्टर देकर किया।
टूण्डला के ठा. वीरी सिंह इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण और 11 रजत पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 11 स्वर्ण और 9 रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
ठा. वीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी टूण्डला दिव्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर 400 मीटर दौड़ को स्टार्टर देकर किया।

प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण और 11 रजत पदक जीतकर सर्वाधिक पदक हासिल किए।
अंडर-14 गोला फेंक में एकलव्य, 100 मीटर में विष्णु, 400 मीटर में रोहित और अंडर-17 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मोहन ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में खुशी ने 100 मीटर और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दीप्ति ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 11 स्वर्ण और 9 रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं केसी मेमोरियल के छात्र शिवम पुत्र ओसवीर ने भी विद्यालय का नाम रोशन किया। किसान परिवार से आने वाला शिवम राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है और अब ब्राजील में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।


Comments