एसडीएम टूण्डला दिव्या सिंह की मिट्टी के अवैध परिवहन पर सख्ती, देर रात तीन डंपर पकड़े
राजा का ताल चौकी क्षेत्र में रात 11 बजे चला चेकिंग अभियान, डंपरों के दस्तावेज और अनुमति की जांच शुरू
मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार देर रात एसडीएम टूण्डला दिव्या सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने राजा का ताल चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया गया।
संवाददाता टूण्डला
टूण्डला -
मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार देर रात एसडीएम टूण्डला दिव्या सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने राजा का ताल चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया गया।

रात 11 बजे चला चेकिंग अभियान
प्रशासनिक टीम ने रात करीब 11 बजे राजा का ताल चौकी क्षेत्र में वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान मिट्टी से लदे तीन डंपर पकड़े गए। कार्रवाई के बाद तीनों डंपरों को राजा का ताल चौकी पर खड़ा कराया गया।
दस्तावेज और अनुमति की हो रही जांच
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पकड़े गए डंपरों के दस्तावेजों के साथ ही मिट्टी के परिवहन से संबंधित अनुमति की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले भी पकड़े गए थे पांच डंपर
बताया गया है कि करीब चार दिन पहले भी एसडीएम टूण्डला दिव्या सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे पांच डंपरों को पकड़ा था। इन डंपरों को पचोखरा थाना में खड़ा कराया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई से मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े मामलों में प्रशासन की सक्रियता सामने आ रही है।

Comments