सीआईएससीई नेशनल में टूण्डला की भव्या सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक के साथ SGFI के लिए हुआ चयन

विवेक शर्मा Picture
Published On

सीआईएससीई (CISCE) नेशनल चैंपियनशिप में टूण्डला की भव्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिला फ़िरोज़ाबाद और परिवार का नाम रोशन किया। अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भव्या ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला -

सीआईएससीई (CISCE) नेशनल चैंपियनशिप में टूण्डला की भव्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिला फ़िरोज़ाबाद और परिवार का नाम रोशन किया। अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भव्या ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

खास बात यह है कि यह भव्या की पहली सीआईएससीई नेशनल चैंपियनशिप थी। पहली ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

SGFI के लिए हुआ चयन

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भव्या सिंह का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए भी हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों ने भव्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पिता ने जताया गर्व

भव्या के पिता महेश ठेंनुआँ ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें भव्या की उपलब्धि पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह उसकी खेल यात्रा की शुरुआत है और भविष्य में वह इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी। परिवार की ओर से भव्या के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। परिजनों ने भव्या को आगे भी निरंतर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

साप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन, दो मामलों का हुआ निस्तारण Read More साप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन, दो मामलों का हुआ निस्तारण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें