सेवा पखवाड़ा के तहत टूण्डला ब्लॉक में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

लगभग 50 विभागों ने लगाए स्टॉल, अधिकारियों ने आमजन को योजनाओं की दी जानकारी; जरूरतमंद लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, खाद-बीज, आवास एवं टूल किट का किया वितरण

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला

टूण्डला -

शनिवार को ब्लॉक टूण्डला में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “सेवा पखवाड़ा सप्ताह” के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सहभागिता रही और आमजन को शासन द्वारा संचालित योजनाओं, सुविधाओं एवं पात्रता की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

सेवा पखवाड़ा के तहत टूण्डला ब्लॉक में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

लगभग 50 विभागों ने लगाए स्टॉल

कार्यक्रम में लगभग 50 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन को अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

लोगों को योजनाओं के लिए पात्रता, उपलब्ध सुविधाओं और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिससे पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

टूण्डला में पहली बार होगा ‘मेरा डांडिया’ फंक्शन, 20 अक्टूबर को वीएम होटल में सजेगी डांडिया की शाम Read More टूण्डला में पहली बार होगा ‘मेरा डांडिया’ फंक्शन, 20 अक्टूबर को वीएम होटल में सजेगी डांडिया की शाम

लाभार्थियों को वितरित की गई सामग्री

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ और सामग्री वितरित की गई। इसमें ट्राई साइकिल, खाद-बीज, आवास से संबंधित लाभ तथा टूल किट सहित अन्य योजनाओं से जुड़े लाभ शामिल रहे।अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

उत्तर मध्य रेलवे ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1,11,11,111 पौधे लगाने का जादुई आंकड़ा छुआ। Read More उत्तर मध्य रेलवे ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1,11,11,111 पौधे लगाने का जादुई आंकड़ा छुआ।

अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सुशासन की भावना के साथ आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस Read More कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टूण्डला चेयरमैन भंवर सिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल, सतीश बघेल, अजय प्रधान, संतोष प्रधान एवं जिला मंत्री दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें