भाजपा मंडल नगला बीच की बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनाई रणनीति

नेपई गांव में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को अटल पार्क पहुंचने का किया आह्वान, आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी हुई चर्चा।

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला -

भारतीय जनता पार्टी मंडल नगला बीच की बैठक नेपई गांव में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा अटल पार्क, फिरोजाबाद पहुंचेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सुबह 9 बजे अटल पार्क पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं सेवा कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला मंत्री एवं मंडल नगला बीच प्रभारी दिनेश गुप्ता, जिला मंत्री संजय चक, मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाह, संदीप जैन, महेश माहौर, रामू कुशवाह, दुष्यंत पचौरी, विक्रम सिंह प्रधान, अमरपाल राजपूत, गर्जन सिंह, बृजेश्वर दत्त उपाध्याय, निमेष कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, अंबेश उपाध्याय और कन्हैया पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें