स्वर्णकार समाज ने राजनीतिक भागीदारी के लिए भरी हुंकार

राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने स्वर्णकार समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की। संगठन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 में भाजपा से 20 विधानसभा सीटों पर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

विवेक शर्मा Picture
Published On

भाजपा से विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर प्रतिनिधित्व की मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष का टूण्डला में जोरदार स्वागत

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार के टूण्डला आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शारदा वैंकट हॉल में फूल मालाओं एवं स्वर्ण मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार से मांग की जा रही है और समाज की आवाज को शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

स्वर्णकार समाज ने राजनीतिक भागीदारी के लिए भरी हुंकार

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 में भाजपा से 20 विधानसभा सीटों पर स्वर्णकार समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी मिलने से समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा और समाज के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकेगा।

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात Read More दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद दुर्गेश वर्मा, जिला महामंत्री विष्णु सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री संजय वर्मा, नगर अध्यक्ष टूण्डला रेखा वर्मा, नगर महामंत्री शिवांग वर्मा, नगर उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, सचिन वर्मा, राजीव वर्मा, दीपक वर्मा, राजू लवानिया, राजेश अग्रवाल, प्रतिभा उपाध्याय सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंदलपुर में चाय की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख Read More इंदलपुर में चाय की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें