गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जसरा स्थित DDU-GKY प्रशिक्षण केंद्र में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जसरा स्थित DDU-GKY प्रशिक्षण केंद्र में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुनहरा भविष्य विकास समिति द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं को सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
। उन्होंने लोगों को अपने घर, प्रशिक्षण केंद्र, आसपास के इलाकों और पड़ोस में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सेंटर मैनेजर राजीव शर्मा, ट्रेनर आनंद विश्वकर्मा, रामजी त्रिपाठी, श्रेष्ठा पांडे, अमित पांडे सहित प्रशिक्षण केंद्र के समस्त छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #Prayagraj #स्वच्छताअभियान #प्रयागराजसमाचार #Naini #SkillDevelopment #GandhiJayanti #कौशलविकास #जागरूकताकार्यक्रम #नैनी #CleanlinessCampaign #गांधीजयंती #Jasra #जसरा #SwachhtaPakhwada #LalBahadurShastri #SwachhtaAbhiyan #लालबहादुरशास्त्री #DDUGKY #DDUGKYTraining #स्वच्छतापखवाड़ा #स्वच्छताकासंदेश #प्रशिक्षणकेंद्र #विद्यार्थीजागरूकता #सुनहराभविष्यविकाससमिति


Comments