गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजारोहण और गांधी कथा का आयोजन

 गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 
 गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। 
 
ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस सेवादल के सभी कार्यकर्ता गांधी पार्क में बैठ गए और गांधी कथा का आयोजन किया गया।
 
 गांधी कथा का वाचन कांग्रेस सेवादल के शहर मुख्य संगठक अभिनीत कुशवाहा द्वारा किया गया।अभिनीत कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को तोड़ने वाली तमाम परंपराओं को शर्म की बात में बदल दिया। जो लोग पहले गर्व से छुआछूत, धार्मिक भेदभाव, लैंगिक असमानता, भाषाई भेदभाव और शरीर की बनावट व बीमारी के आधार पर भेदभाव करते थे, महात्मा गांधी ने उन गलत परंपराओं पर गौरवान्वित होने वाले लोगों की भावना को शर्म में बदल दिया। 
 
मौजूदा दौर में किसी भी प्रकार का भेदभाव करने वाला व्यक्ति उस भेदभाव का सार्वजनिक रूप से प्रचार न करके शर्मिंदा होता है।कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का संघर्ष इस देश के सबसे पवित्र संघर्षों में से एक है। उस दौर में जो भी विचार थे, उन्हें भारतीय संविधान में इस देश ने आत्मसात कर लिया। उसी में से एक महानतम विचार महात्मा गांधी का भी है। इन विचारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और विचारों की रक्षा के लिए चुकाई गई कोई भी कीमत बहुत कम मानी जाएगी।
 
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भास्कर सिंह, शहर उपाध्यक्ष अनुज यादव, शहर उपाध्यक्ष आरिफ खान, शहर महासचिव विश्वजीत प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें