बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे रामकुमार चिन्कू, ग्रामीणों को मदद का भरोसा

एसडीएम से फोन पर बात कर नुकसान के आकलन की मांग

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
 सिद्धार्थनगर।
 
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता रामकुमार चिन्कू यादव ने  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने वीरपुर एहतमाली, कोहलवा, पेड़रियाजीत, बढ़या, पिकौरा, भरवठिया, तेनुई और बिलरिया समेत दर्जनों गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
 
वीरपुर एहतमाली में ग्रामीणों के आग्रह पर भाजपा नेता ने एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र से फोन पर वार्ता की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए सहायता की मांग की। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि तहसील व जिला स्तर पर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
 
रामकुमार चिन्कू यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ से हुए नुकसान की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखकर प्रभावित परिवारों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
 
इस दौरान अवधेश सिंह, जगराम यादव, अज्जू सिंह, नसीम सभासद, नरेंद्र दुबे, गिरजेश, विकास कुमार, लालजी यादव, मसव्वर, दिवाकर यादव, अखिलेश यादव, बुलबुल श्रीवास्तव, रामजेस और श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें