सेवा संकल्प अभियान के तहत नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सुंदरम गार्डन गेस्ट हाउस, नैनी में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सुंदरम गार्डन गेस्ट हाउस, नैनी में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बोन मास डेंसिटी (बीएमडी) एवं ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की। जांच के बाद वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद, उपाध्यक्ष विद्यासागर केशरी, जोनल इंचार्ज मतिन गुप्ता, जोनल इंचार्ज आकाश जायसवाल, नैनी के वरिष्ठ सदस्य धर्मेंद्र तिवारी एवं मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर इलाहाबाद सिविल डिफेंस के कोऑर्डिनेटर रौनक गुप्ता भी पहुंचे।
उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के जनहितकारी आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।शिविर में गांधी नगर, जवाहर नगर, आरएएल कॉलोनी, मेवालाल बागिया सहित नैनी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव, भरत सिंह, रमेश पांडेय, आरती तिवारी, प्रदीप मिश्रा, महात्मा दूबे, शरण कुमार सिंह, आलोक जायसवाल, अनस खान, एलेन धीरू, रविशंकर मिश्रा, गरिमा सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक आकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी नैनी मंडल, प्रयागराज महानगर एवं जोनल इंचार्ज,
शिविर में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की। आयोजन को स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
#SwatantraPrabhat #Prayagraj #प्रयागराजसमाचार #Naini #SevaSankalpAbhiyan #HealthCamp #FreeMedicalCamp #MedicalCamp #स्वास्थ्यजांच #GandhiJayanti #HealthAwareness #सेवासंकल्पअभियान #जनसेवा #स्वास्थ्यशिविर #नैनी #FreeHealthCheckup #गांधीजयंती #MedantaHospital #LucknowMedanta #AllahabadGuestHouseAssociation #निःशुल्कमेडिकलकैंप #मेदांताहॉस्पिटल #ब्लडशुगरजांच #ब्लडप्रेशरजांच #ईसीजीजांच


Comments