गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्लतंत्र प्रभात
नैनी।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, उच्च विचार और ईमानदारी की मिसाल था। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देशवासियों में राष्ट्रसेवा और किसानों के सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
वहीं, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देकर देश और दुनिया को नई दिशा दी।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा ने की, जबकि संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान श्रीमती अंजुम नाज, विनोद जैकब, भोला पटेल, धीरेंद्र यादव ‘धीरू’, विजय कुशवाहा, गुड्डू पटेल, उमाशंकर, राजकुमार कुशवाहा, सतीश श्रीवास्तव, जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #Prayagraj #Congress #राष्ट्रसेवा #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #NainiNews #Naini #GandhiJayanti #महात्मागांधी #MahatmaGandhi #नैनी #CongressParty #कांग्रेसपार्टी #गांधीजयंती #GandhiJayanti2026 #LalBahadurShastri #लालबहादुरशास्त्री #जयजवानजयकिसान #कांग्रेसकार्यक्रम #सत्यऔरअहिंसा #सादगीऔरईमानदारी #गांधीविचार #शास्त्रीजी


Comments