भूमि की पैमाइश और हदबंदी कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

ग्राम मिटौरा निवासी मनोज कुमार एवं संजीव कुमार पुत्र मूलचंद ने अपनी भूमि की पैमाइश और हदबंदी कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सितारगंज। ग्राम मिटौरा निवासी मनोज कुमार एवं संजीव कुमार पुत्र मूलचंद ने अपनी भूमि की पैमाइश और हदबंदी कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को भेजा गया है। इसमें राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की मौके पर पैमाइश कराकर उसकी सीमा निर्धारित कराने की मांग की गई है।
 
प्रार्थना पत्र के अनुसार आवेदक ग्राम मिटौरा, तहसील सितारगंज के निवासी हैं। उनके नाम ग्राम मिटौरा स्थित खाता संख्या 79 के खेत नंबर 1/1/2 में कुल 0.2706 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। इसमें 0.0463 हेक्टेयर भूमि सहखातेदारी में दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। आवेदक का कहना है कि उक्त भूमि पर वह लंबे समय से काबिज और काश्त करते आ रहे हैं तथा वर्तमान में भूमि पर निर्मित भवन में निवास भी कर रहे हैं।
 
आवेदकों ने आरोप लगाया कि सहखातेदारों की ओर से अपने हिस्से की भूमि बिना उनकी सहमति और विधिक बंटवारे के विक्रय कर दी गई है। उनका कहना है कि इससे भूमि की वास्तविक स्थिति और हिस्सेदारी को लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आसपास के काश्तकारों द्वारा मेड़ काटकर अपनी भूमि को आवेदक की भूमि में मिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
आवेदकों का कहना है कि भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और भविष्य में विवाद से बचने के लिए राजस्व अभिलेखों के आधार पर मौके पर पैमाइश कराया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार पैमाइश कराकर भूमि की हदबंदी कराने तथा निर्धारित सरकारी शुल्क जमा कराने की बात कही है।
 
प्रार्थना पत्र में भूमि की अलग-अलग चौहद्दी का भी उल्लेख किया गया है। इसमें एक हिस्से की पूर्व दिशा में मनोज गर्ग, पश्चिम में जगत सिंह, उत्तर में मनोज गर्ग तथा दक्षिण में लाल सिंह की भूमि बताई गई है। वहीं दूसरे हिस्से की पूर्व दिशा में मनोज गर्ग, पश्चिम में किच्छा-खटीमा रोड, उत्तर में मनोज गर्ग तथा दक्षिण में जगत सिंह की भूमि होने का उल्लेख किया गया है।
 
आवेदकों ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम के माध्यम से मौके की पैमाइश और हदबंदी कराने तथा खाता संख्या 79 के खेत नंबर 1/1/2 में दर्ज 0.2706 हेक्टेयर भूमि में से 0.0463 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश कराए जाने के संबंध में आदेश जारी करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर 30 सितंबर 2026 की तारीख दर्ज है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें