गांधी जयंती से पूर्व चला स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पूर्व गुरुवार को क्षेत्र के कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल काशीपुर के बच्चों एवं अध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पूर्व गुरुवार को क्षेत्र के कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल काशीपुर के बच्चों एवं अध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय व अस्पताल तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने कहा कि स्वच्छता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में सबसे पहला कदम है।
इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #SchoolNews #UttarPradeshNews #SwachhataAbhiyan #PublicCleanliness #SiddharthnagarNews #SocialAwareness #SanitationDrive #SwachhBharat #CleanIndia #SchoolStudents #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #CleanlinessCampaign #CommunityParticipation #SiddharthnagarUpdate #CleanEnvironment #SwachhataPledge #Shramdaan #GandhiJayanti2026 #GandhianValues #SchoolTeachers #CompositeSchool #KashipurSchool

Comments