डॉ. रेखा ठाकुर को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ महिला वीएलई’ राज्य स्तरीय पुरस्कार
कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के सम्मान समारोह में डॉ. रेखा ठाकुर को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति ट्रॉफी प्रदान की गई।
सितारगंज। महिला सशक्तिकरण, डिजिटल जागरूकता और जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी व न्यायिक सेवाओं से जोड़ने में उल्लेखनीय कार्य के लिए राधा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की संचालिका एवं वीएलई डॉ. रेखा ठाकुर को ‘सर्वश्रेष्ठ महिला वीएलई’ राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के सम्मान समारोह में डॉ. रेखा ठाकुर को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यशाला में सर्वश्रेष्ठ पुरुष वीएलई के रूप में महिपाल और सर्वश्रेष्ठ न्याय सहायक के रूप में रजत कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने डिजिटल सेवाओं और टेली-लॉ के माध्यम से आमजन तक सरकारी सेवाओं व कानूनी सहायता पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
वहीं, डॉ. रेखा ठाकुर लंबे समय से ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को डिजिटल सेवाओं, सरकारी योजनाओं, कानूनी सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव के साथ समाज के लिए और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और सरकारी व न्यायिक सेवाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रखने की बात कही। इधर, कार्यक्रम में न्याय विभाग के संयुक्त सचिव गौरव कार्की, सीएससी हेड अश्विनी, स्टेट कोऑर्डिनेटर अर्पणा कोठारी, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेश सिंह रावत और सुप्रीत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे
#SwatantraPrabhat #DigitalIndia #WomenEmpowerment #महिलासशक्तिकरण #LegalAid #महिलाअधिकार #DigitalAwareness #GovernmentServices #RuralWomen #Sitarganj #UttarakhandNews #Uttarakhand #RekhaThakur #BestWomenVLE #DigitalEmpowerment #VLEAward #StateLevelAward #CSCServices #TeleLaw #WomenVLE #RadhaKrishnaInstitute #DigitalLiteracy #JusticeServices #Kotdwar


Comments