कानून शिक्षा में शानदार उपलब्धि, गौहाटी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में श्रीभूमि के वाहिदुर रहमान पांचवें स्थान पर
छालेहपुर के बेटे की सफलता पर अजमल, तापदार समेत विशिष्टजनों ने दी बधाई।
श्रीभूमि संवाददाता, स्वतंत्र प्रभात :
असम श्रीभूमि जिले के छालेहपुर गांव के प्रतिभाशाली छात्र शाहानशाह अबू बरकात मोहम्मद वाहिदुर रहमान ने कानून शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर श्रीभूमि जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने गौहाटी विश्वविद्यालय के अधीन आयोजित बी.ए., एलएल.बी. (ऑनर्स) परीक्षा की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। गौहाटी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित परिणाम के अनुसार, मई 2026 में आयोजित दसवें सेमेस्टर की बी.ए., एलएल.बी. (ऑनर्स) परीक्षा में कुल 362 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 256 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
मेरिट सूची में 3865 अंक प्राप्त कर शाहानशाह अबू बरकात मोहम्मद वाहिदुर रहमान ने पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जिले के पाथारकांदी से प्रथम श्रेणी में माध्यमिक तथा नेशनल एकेडमी, नीलामबाजार से प्रथम श्रेणी में उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद अजमल लॉ कॉलेज, होजाई से बी.ए., एलएल.बी. (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी करते हुए कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही गौहाटी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल किया।
वर्तमान में वे कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय में क्रिमिनल लॉ में एलएल.एम. की पढ़ाई कर रहे हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र छालेहपुर से निकलकर अपनी प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत के बल पर हासिल की गई इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण बनी है। शाहानशाह अबू बरकात मोहम्मद वाहिदुर रहमान, मास्टर इज्जादुर रहमान और रेजवाना बेगम के चार पुत्रों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता मास्टर इज्जादुर रहमान छालेहपुर महिबुर रहमान एम.वी. स्कूल के भूमिदाता, संस्थापक एवं संस्थापक प्रधानाध्यापक हैं। वाहिदुर रहमान की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभचिंतकों ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में कानून के क्षेत्र में और ऊंची उपलब्धियां हासिल करते हुए समाज एवं देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विशिष्टजनों ने दी बधाई
इस बीच, वाहिदुर रहमान की सफलता पर गौहाटी यूनिटी लॉ हाउस के प्रमुख तथा यूनिटी एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन अब्दुस सबुर तापदार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बराईग्राम क्षेत्र के निवासी के रूप में उनकी यह उपलब्धि विशेष खुशी और गर्व का विषय है। गौहाटी हाईकोर्ट के अधिवक्ता तथा लंदन से एलएल.एम. की डिग्री प्राप्त ए.एस. तापदार ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से शिक्षा के प्रति अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र से निकलकर वाहिदुर रहमान की उपलब्धि यह संदेश देती है कि प्रतिभा, परिश्रम और लगन के बल पर ग्रामीण विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वाहिदुर रहमान की सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अधिक से अधिक युवक-युवतियां उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ेंगे और अपने भविष्य के निर्माण के साथ समाज एवं देश के विकास में योगदान देंगे। वाहिदुर रहमान की इस उपलब्धि पर अजमल फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी मौलाना बदरुद्दीन अजमल, फाउंडेशन के निदेशक डॉ. खसरुल इस्लाम, गौहाटी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं असम के पूर्व मंत्री अबु सालेह नजमुद्दीन, असम के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं आईएफएस अधिकारी सलमान उद्दीन चौधरी, गौहाटी हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता दाइयान हुसैन तथा करीमगंज जिला जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पूर्व सचिव साजार होसेन सहित अन्य विशिष्टजनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #RuralEducation #StudentAchievement #SribhumiNews #Sribhumi #AssamNews #AcademicAchievement #RuralStudents #Assam #Chhalehpur #ShahanShahAbuBarkat #WahidurRahman #GauhatiUniversity #BALLBHonours #LawEducation #MeritList #LawStudent #LLM #CriminalLaw #CentralUniversity #AjmalLawCollege #Hojai #StudentSuccess #AcademicExcellence


Comments