गांधी जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हुडसा द्वारा दादूपुर, नैनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हुडसा द्वारा दादूपुर, नैनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व, त्याग और अहिंसावादी विचारों पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उनके आदर्शों को जीवंत किया।
 
 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और मानवता के उनके संदेश भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। बच्चों में गांधी जी के जीवन और उनके संघर्षों की समझ विकसित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर बच्चों ने गांधी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों ने गांधी जी के संदेश “सत्य और अहिंसा” को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय रहा, जब बच्चों ने गांधी जी के वेश में केक काटकर राष्ट्रपिता की स्मृतियों को नमन किया और उनकी जयंती को यादगार बनाया। 
कार्यक्रम में कादम्बरी द्विवेदी, रूपा चतुर्वेदी, नैन्सी यादव, अमन मौर्य, कोमल मिश्रा, शादमीन जहरा, हुमा हैदर, गुंजा पटेल, सरिता सिंह, बंदना प्रजापति, रुद्र हरि मिश्र, शिवा सोनकर, कबीर द्विवेदी, आर्यन सिंह, श्रुति मौर्या, अन्नू सिंह, छवि यादव, अभि पटेल, कीर्ति मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिम्पी यादव ने किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें