सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक प्रमुख ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश
गंगागंज स्थित पतंजलि योग केंद्र में चला विशेष स्वच्छता अभियान, लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील ।
गोसाईगंज, लखनऊ।
प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन, प्रेम शंकर, सरवन वर्मा, आलोक वर्मा, रत्नेश वर्मा, अजय कुमार, अरविन्द कुमार, सुहैल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गंगागंज स्थित पतंजलि योग समिति के योग केंद्र पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा ‘डिंपल’ और पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखने की अपील की गई। ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा ‘डिंपल’ और नागेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है।
प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन, प्रेम शंकर, सरवन वर्मा, आलोक वर्मा, रत्नेश वर्मा, अजय कुमार, अरविन्द कुमार, सुहैल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #लखनऊ #Lucknow #स्वच्छताअभियान #PublicCleanliness #SwachhBharat #CleanIndia #SevaSankalpAbhiyan #HealthySociety #सेवासंकल्पअभियान #CleanEnvironment #SwachhtaAbhiyan #Gosainganj #GangaGanj #PatanjaliYogaSamiti #YogaKendra #VinayVermaDimple #NageshKumar #CommunityCleanliness #गोसाईगंज #गंगागंज #पतंजलियोगसमिति #स्वच्छताअभियान2026 #सार्वजनिकस्थलोंकीसफाई #स्वच्छऔरस्वस्थसमाज

Comments