कुशीनगर : 6 अक्टूबर को रामकोला में सपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष रामअवध यादव।

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल छह अक्टूबर को रामकोला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद स्थापित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वह कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ संगठन की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन, सोहरौना में जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, पार्टी संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव एवं अन्य महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई।

पार्टी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी गंभीरता से तैयारी कर रही है। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों और पार्टी से टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं को निर्देश दिया कि गोरखपुर से रामकोला आते समय प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का प्रत्येक चौराहे पर फूलमाला एवं गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जाए।

झूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, तीन दोस्तों से पूछताछ Read More झूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, तीन दोस्तों से पूछताछ

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास, जनहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर राजनीति करती है, इसलिए उसका रास्ता कठिन है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा धार्मिक भावनाओं और हिंदू-मुस्लिम विभाजन के मुद्दे के सहारे चुनाव लड़ती है।

अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना Read More अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना

बैठक में जिलाध्यक्ष ने गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश यादव के पक्ष में मतदान करने और कराने का आह्वान किया।

ऋण न लेने के बावजूद SHG सदस्यों के बैंक खाते ब्लॉक Read More ऋण न लेने के बावजूद SHG सदस्यों के बैंक खाते ब्लॉक

बैठक को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, राजेश प्रताप राव बंटी, विक्रमा यादव, विजेंद्र पाल यादव बब्लू, राजेंद्र यादव मुन्ना, पुरंदर प्रताप यादव और जवाहर लाल गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया।

इस अवसर पर नियामत अली, चंद्र प्रकाश यादव, एडवोकेट चंद्र प्रकाश मिश्रा, पं. वेद प्रकाश मिश्रा, हीरा प्रसाद, कैलाश चंद कन्नौजिया, महत्तम प्रसाद, भोला यादव, काशी नरेश सिंह, निठुरी राजभर, विजय यादव, गिरिजेश यादव, दिनेश मोहन राय, सुग्रीव संत, अमित शुक्ला, केके यादव, मजनू सिंह, लवकुश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें