अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना

जनसेवा के प्रति समर्पण, संघर्ष और सरल व्यक्तित्व को बताया प्रेरणास्रोत,

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्यूरों कार्यालय (गोरखपुर ) उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। भटहट ब्लॉक क्षेत्र के फुलवरिया स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अजय राय के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला सचिव प्रवीण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने अजय राय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान वक्ताओं ने अजय राय के सरल व्यक्तित्व, सहज व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर लोगों के बीच बने रहना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता तथा संघर्ष की भावना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

IMG_20261007_150937

शिलचर में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में नशे के खिलाफ सामाजिक प्रतिरोध खड़ा करने का आह्वान Read More शिलचर में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में नशे के खिलाफ सामाजिक प्रतिरोध खड़ा करने का आह्वान

शुभचिंतकों ने कहा कि अजय राय ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोगों से निरंतर जुड़ाव बनाए रखा है। उनका स्नेह और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनका मार्गदर्शन और स्नेह आगे भी सभी को मिलता रहेगा।

सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव Read More सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश निराला, जिला सचिव अनवर अली, राघवेंद्र दुबे, राधेश्याम निषाद, सूरज सिंह, शुभम सिंह, रमजान अली, शिवकुमार दुबे और अली हसन समेत अन्य शुभचिंतकों ने अजय राय को आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

मानदेय को लेकर बैंक सखी और आजीविका सखियों ने विधायक के सामने उठाया मामला Read More मानदेय को लेकर बैंक सखी और आजीविका सखियों ने विधायक के सामने उठाया मामला

शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि अजय राय को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करें। साथ ही उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को सदैव मिलता रहे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी अजय राय जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की।

Post Comments

Comments