उत्तर प्रदेश के पर्यटन और स्थानीय रोजगार की नई संभावनाओं की ओर एक कदम।

इन खूबियों को देश के बड़े शहरों और आम लोगों के सामने लाने की आवश्यकता है।

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ |

 राजधानी लखनऊ में "Mirzapur Darshan in Lucknow" उठो इंडिया जागो फाउंडेशन द्वारा "Mirzapur Darshan in Lucknow" नाम से एक विशेष Heritage Exhibition का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें Mirzapur के साथ ही सोनभद्र और चंदौली ज़िले की भी कुछ तस्वीरें प्रस्तुत की जायेगीं। Mirzapur ही क्यों? Mirzapur उत्तर प्रदेश का ऐसा क्षेत्र है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपात, ऐतिहासिक विरासत, चुनार किला, प्राचीन स्थापत्य तथा पत्थर की नक्काशी और शिल्पकला जैसी अनेक विशिष्टताएं मौजूद हैं। इन खूबियों को देश के बड़े शहरों और आम लोगों के सामने लाने की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ "Mirzapur Darshan in Lucknow" की परिकल्पना की गई है। यह प्रदर्शनी Mirzapur को केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करने के बजाय उसकी प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को एक साथ सामने लाने का प्रयास है। प्रदर्शनी में Mirzapur की प्राकृतिक सुंदरता एवं जलप्रपातों, ऐतिहासिक चुनार किले तथा Mirzapur पत्थर की नक्काशी एवं शिल्पकला से जुड़े स्मारकों और विरासत स्थलों के छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि Mirzapur की विरासत से उत्तर प्रदेश के पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देना है। उठो इंडिया जागो फाउंडेशन का मानना है कि किसी क्षेत्र की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को व्यापक पहचान मिलने से वहां पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। "Mirzapur Darshan in Lucknow" के माध्यम से हमारा प्रयास हैकि-Mirzapur की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत की पहचान व्यापक स्तर पर बने। उत्तर प्रदेश के पर्यटन की विविधता लोगों के सामने आए और Mirzapur को उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ देखने और समझने की दिशा में लोगों का ध्यान आकर्षित हो। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में Heritage Tourism और Nature Tourism की संभावनाओं पर संवाद बढ़े। स्थानीय पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहन मिले। पर्यटन से रोजगार तक Mirzapur से पूरे उत्तर प्रदेश तक पर्यटन केवल किसी स्थान को देखने तक सीमित नहीं रहता। जब किसी क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या और पर्यटन गतिविधियां बढ़ती हैं तो उससे अनेक स्थानीय सेवाओं और व्यवसायों के लिए अवसर पैदा हो सकते हैं। Mirzapur में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से भविष्य में स्थानीय गाइड, होटल, होम-स्टे, रेस्टोरेंट, परिवहन, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद, पत्थर की नक्काशी, स्मृति चिह्न तथा अन्य पर्यटन आधारित सेवाओं के लिए अवसर विकसित हो सकते हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में ऐसे प्रयास एक व्यापक संवाद को जन्म दे सकते हैं। हमारा उद्देश्य यह संदेश देना है कि विरासत का संरक्षण और पर्यटन का विकास एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं और स्थानीय लोगों की भागीदारी के साथ पर्यटन आर्थिक अवसरों का माध्यम बन सकता है। प्रदर्शनी का कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2026 अपराह्न 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक 1 नवम्बर 2026 प्रातः 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ प्रदर्शनी में प्रमुख आकर्षण Mirzapur की प्राकृतिक सुंदरता जलप्रपात चुनार किला Mirzapur पत्थर की नक्काशी ऐतिहासिक प्रागैतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत दीपक कपूर अध्यक्ष, उठो इंडिया जागो फाउंडेशन की सौजन्य से।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें