चोरी के अभियोग में 04 अभियुक्त थाना दारागंज पुलिस व सर्विलांस सेल नगर टीम द्वारा गिरफ्तार
कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद
स्वंतंत्र प्रभात ।
ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। थाना दारागंज पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल नगर टीम के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आए 04 अभियुक्त *1.* रितेश सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी मोहम्मदाबाद बिलहरा थाना उतराव जनपद प्रयागराज *2.* प्रिन्स राज पटेल पुत्र रामलाल पटेल निवासी मझियारी थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज *3.* प्रिन्स यादव पुत्र राजेश कुमार यादव निवासी अहिराई थाना हंडिया जनपद प्रयागराज *4.* सौरभ पाण्डेय पुत्र संजय पाण्डेय निवासी लाक्षागृह थाना हंडिया जनपद प्रयागराज को आज दिनांक- 30.09.2026 को सरदार पटेल संस्थान पार्क थाना क्षेत्र दारागंज से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बन्धित चोरी की 02 मोटरसाइकिले क्रमशः *1.* रजि0न0 UP70EB4997 व *2.* रजि0 न0 UP70GX9661 एवं चोरी की 02 अन्य मोटरसाइकिलें *3.* रजि0न0 UP70GE5471 व *4.* रजि0न0 UP42BK2920 बरामद की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 317(4) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा सौरभ यादव पुत्र अशोक निवासी 99/बी कच्ची सड़क थाना दारागंज जनपद प्रयागराज द्वारा थाना दारागंज पुलिस को सूचना दी गयी की दिनांक 18/19.09.2026 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी मोटरसाइकिल रजि0न0 UP70GX9661 तथा उनके चचेरे भाई राजू पुत्र राजकुमार यादव निवासी 150/86 कच्ची सड़क थाना दारागंज जनपद प्रयागराज की मोटरसाइकिल रजि0न0 UP70EB4997 चोरी कर ली गयी है। इस सूचना पर थाना दारागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा वाहनों की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ये लोग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूम-घूम कर मोटरसाइकिलों की रेकी करते हैं तथा मौका पाकर उन्हें चुरा लेते हैं। चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने से प्राप्त रुपयों से अपना जीवकोपार्जन करते है तथा अपने शौक पूरे करते है।
#LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LegalAction #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PoliceArrest #UttarPradeshPolice #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #LatestNews #BNS #PrayagrajCrime #CrimeUpdate #PrayagrajNewsUpdate #CriminalArrest #SurveillanceCell #BikeTheft #DaraganjPolice #MotorcycleTheft #VehicleRecovery #StolenBikes #BikeRecovery #Daraganj #SardarPatelSansthan


Comments