स्कूल-कॉलेजों से चौराहों तक एंटी रोमियो स्क्वाड की पैनी नजर, 28 संदिग्धों से पूछताछ

बस्ती स्कूल-कॉलेजों से चौराहों तक एंटी रोमियो स्क्वाड की पैनी नजर, 28 संदिग्धों से पूछताछ एक मनचले से भरवाया गया माफीनामा, महिला दुकानदारों से भी पुलिस ने लिया फीडबैक

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती स्कूल-कॉलेजों से चौराहों तक एंटी रोमियो स्क्वाड की पैनी नजर, 28 संदिग्धों से पूछताछ एक मनचले से भरवाया गया माफीनामा, महिला दुकानदारों से भी पुलिस ने लिया फीडबैक
 
प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति के नेतृत्व में टीम ने मां गायत्री डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज, कस्बा कप्तानगंज, वायरलेस चौराहा और महराजगंज चौराहा समेत कॉलेज-कोचिंग सेंटरों के आसपास तथा थाना क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर चेकिंग की।
 
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिला दुकानदारों और स्थानीय महिलाओं से बातचीत कर बाजार, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके निस्तारण का प्रयास किया।
 
चेकिंग के दौरान करीब 28 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि एक मनचले से पुलिस ने माफीनामा भरवाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों में खलबली मची रही।
 
पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष सतर्कता बरत रही है, ताकि छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।
एंटी रोमियो स्क्वाड टीम
 
प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता, एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
ल. म0हे0का0 सुनीता यादव, एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
 म0का0 रश्मि सिंह, एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें