कुशीनगर : गंडक की बाढ़ ने मचाई तबाही, रात में टूटा एपी तटबंध

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

जवही दयाल-चैनपट्टी में रैटहोल से तटबंध टूटा, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना /तमकुहीराज, कुशीनगर। गंडक नदी की बाढ़ ने कुशीनगर में हालात और गंभीर कर दिए हैं। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जवही दयाल-चैनपट्टी में सोमवार की रात करीब 11 बजे रैटहोल के कारण एपी तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही बाढ़ का पानी तेजी से आसपास के गांवों और खेतों की ओर फैलने लगा। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है, वहीं ग्रामीण जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

Screenshot_2026-09-29-21-28-07-723_com.whatsapp-edit

लगातार बारिश और नेपाल से आ रहे पानी के कारण गंडक नदी में पानी का दबाव लगातार बना हुआ है। पानी के तेज दबाव के बीच एपी तटबंध में रैटहोल के कारण कटाव बढ़ा और देर रात तटबंध टूट गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना Read More अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना

Screenshot_2026-09-29-21-26-10-962_com.whatsapp-edit

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और नशा मुक्ति की दिलाई शपथ Read More सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

मुख्य बांध पर भी बढ़ा खतरा

Screenshot_2026-09-29-21-27-38-015_com.whatsapp-edit

कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस Read More कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

एपी तटबंध टूटने के करीब 500 मीटर पहले मुख्य बांध पर भी दबाव बना हुआ है। संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड के कर्मचारी मौके पर डटे हैं और मिट्टी तथा बोल्डर डालकर बांध को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

एसडीआरएफ और प्रशासन राहत-बचाव में जुटा

Screenshot_2026-09-29-21-28-07-723_com.whatsapp-editScreenshot_2026-09-29-21-29-45-940_com.whatsapp-edit

तटबंध टूटने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण अपने परिवार और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा

 

Screenshot_2026-09-29-21-39-25-324_com.gallery.player-edit

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही बाढ़ के पानी के फैलाव को नियंत्रित करना है।

Screenshot_2026-09-29-21-25-31-853_com.whatsapp-edit

तटबंध टूटने के बाद जवही दयाल-चैनपट्टी और आसपास के गांवों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें