आंधी-बारिश से प्रभावित बिजली व्यवस्था को लेकर डॉ. सतीश द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बीते तीन दिनों से हुई तेज बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र में प्रभावित विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
बीते तीन दिनों से हुई तेज बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र में प्रभावित विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
बैठक में आंधी-बारिश के चलते बिजली के खंभे गिरने, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराब होने, विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए तथा क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों और लाइनों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
 
उन्होंने कहा कि  नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना और बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से बिजली संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा विद्युत व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा। इस  दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष  विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा,बिजली विभाग के  अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज एसके त्रिपाठी, जेई  मनोज शुक्ला, जेई  अंकुश सिंह, अनूप यादव आदि मौजूद  रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें