जबरैला पुल के पास घायल मिला अधेड़, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जबरैला पुल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान विलासी यादव (48) पुत्र हनुमान निवासी अहमदखेड़ा, थाना मोहनलालगंज के रूप में की।
मोहनलालगंज।
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जबरैला पुल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान विलासी यादव (48) पुत्र हनुमान निवासी अहमदखेड़ा, थाना मोहनलालगंज के रूप में की। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा भेजवाया। पुलिस के मुताबिक घायल के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
इन्स्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #लखनऊ #Lucknow #सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र #PoliceAction #पुलिसकार्रवाई #LucknowNews #AccidentNews #RoadAccident #TrafficUpdate #HitAndRun #सड़कहादसा #Mohanlalganj #मोहनलालगंज #JabrailaBridge #InjuredPerson #MohanlalganjPolice #AsohaCHC #EmergencyTreatment #UnknownVehicle #जबरैलापुल #घायल #अज्ञातवाहन #हादसासमाचार


Comments