हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान का चौथा स्थापना दिवस

चौथा वार्षिकोत्सव संस्था कार्यालय पर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

हर्षिता यादव  Picture
Published On

शुकुलबाजार, अमेठी। सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि. का चौथा वार्षिकोत्सव संस्था कार्यालय पर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी ने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
 
सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भक्तों को पटुका एवं प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी पी.के. तिवारी के पिता रामकृष्ण तिवारी,राम सुंदर तिवारी, युवा नेता शोभित शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, नंदन शुक्ला, वंशी महरा, कैलाश, अजय तिवारी, बीर शुक्ला, गोपाल शुक्ला,रिषु तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रबंधक पी.के. तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं सूर्या हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा.देविन्दर शर्मा ने कार्यालय पहुंचकर कार्यालय परिसर मे समाजसेवी पी.के. तिवारी के साथ पौधारोपण कर शुभकामनाएं दी वहीं समाजसेवी पी.के.तिवारी ने डा.शर्मा को पटुका एवं श्रीरामचरित मानस एवं राजेश पाण्डेय को पटुका भेंटकर आभार व्यक्त किया।
 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें