एसएमएस  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्वर्गीय  एस.के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित

संस्थान के प्रति उनके निर्धारित उद्देश्य आज भी एसएमएस के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय एस.के. सिंह जी को इंडिया इन्वेस्टर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित वार्षिक लीडरशिप समिट-2026 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, माननीय औद्योगिक मंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।
 
स्वर्गीय एस.के. सिंह की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके सुपुत्र एवं एसएमएस लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने प्राप्त किया। इस अवसर पर शरद सिंह ने एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्वर्गीय एस.के. सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “एस.के. सिंह की दूरदर्शिता, उनके द्वारा स्थापित उच्च मानदंड तथा संस्थान के प्रति उनके निर्धारित उद्देश्य आज भी एसएमएस के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
 
उनकी प्रेरणा ने संस्थान की नींव को मजबूत आधार प्रदान किया और उन्हीं मूल्यों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाना एसएमएस परिवार की निरंतर प्रतिबद्धता है।” उन्होंने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए इंडिया इन्वेस्टर्स फेडरेशन एवं सम्मानित जूरी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार स्वर्गीय एस.के. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा संस्थान के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे एसएमएस परिवार के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार