नवीनतम
फीचर्ड
गंगा नदी के किनारे दोस्तों के साथ पार्टी मनाते समय युवक अचानक गहरे पानी में समाया।
मीरजापुर।
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिश्रपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ गंगा नदी के किनारे दोस्तों के साथ पार्टी मनाते समय एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने साथियों के साथ मिश्रपुर गांव के पास गंगा तट पर आया हुआ था। पार्टी के दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न मिल पाने के कारण वह नदी की तेज धारा में बह गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।प्रशासनिक मुस्तैदी:घटना की सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस बिना किसी देरी के दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गई।
स्थानीय गोताखोरों को तुरंत नदी में उतारा गया है। पुलिस प्रशासन की देखरेख में युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।


Comments