कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना हल्के की 1,147 ‘सत्कार सखियों’ का किया सम्मान

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने सत्कार सखियों के योगदान की सराहना की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

खन्ना, लुधियाना- रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री माताओं-बहनों-बेटियों सत्कार योजना’ के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी किए जाने के मद्देनजर रामगढ़िया भवन, खन्ना में ‘सखियों का मान-सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना हलके की 1,147 सत्कार सखियों का सम्मान करते हुए उनके सामाजिक योगदान, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।
 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित सत्कार सखियों ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को राखियां बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया। इस मौके पर मंत्री सौंद ने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों की ओर से मिला प्यार और सम्मान बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस प्यार का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुकाया जा सकता।
 
कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में ‘मुख्यमंत्री माताओं-बहनों-बेटियों सत्कार योजना’ शुरू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर इस योजना के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी की गई, जिससे पंजाब की 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।
 
उन्होंने कहा कि सत्कार सखियों ने सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल को गांवों और शहरों में घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं को योजना संबंधी जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है।
 
श्री सौंद ने कहा कि सत्कार सखियां केवल सरकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सखियों की मेहनत के कारण बड़ी संख्या में माताओं और बेटियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
 
अंत में कैबिनेट मंत्री सौंद ने सभी सत्कार सखियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और सशक्तिकरण के लिए अपने प्रयास लगातार जारी रखेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार