नवीनतम
भारत
इंडियन आइडल पहली बार फ्री-टू-एयर सोनी पल पर होगा प्रसारित।
भारत के सबसे लोकप्रिय फ्री-टू-एयर (एफटीए) एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक सोनी पल देशभर के दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं, शानदार रियलिटी शोज़ और लोकप्रिय कहानियों को प्रस्तुत करके अपने को लगातार मजबूत कर रहा है।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
दया शंकर त्रिपाठी।
भारत के सबसे लोकप्रिय फ्री-टू-एयर (एफटीए) एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक सोनी पल देशभर के दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं, शानदार रियलिटी शोज़ और लोकप्रिय कहानियों को प्रस्तुत करके अपने को लगातार मजबूत कर रहा है।
इसी कड़ी में सोनी पल अपने नॉन-फिक्शन कंटेंट में। देश के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक इंडियन आइडल सीजन 16 का प्रीमियर 7 सितंबर से सोनी पल पर होगा।
इंडियन आइडल का यह लॉन्च बेहद खास है, क्योंकि यह शो पहली बार किसी एफटीए प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही यह शो सोनी पल के प्राइम-टाइम लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नॉन-फिक्शन शो के रूप में शामिल हो जाएगा।
'यादों की प्लेलिस्ट' थीम पर आधारित इस शो के 82 एपिसोड में देशभर से चुने गए 18 प्रतिभाशाली गायक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। यह सीजन उन यादगार गीतों को समर्पित होगा, जिन्होंने अलग-अलग पीढ़ियों की यादों को संजोया है। शानदार प्रस्तुतियों से लेकर गायकों के व्यक्तिगत और प्रेरणादायक सफर तक, इंडियन आइडल 16 संगीत, पुरानी यादों और भावनाओं का खूबसूरत संगम पेश करेगा। यही वजह है कि यह शो लंबे समय से भारतीय परिवारों के पसंदीदा रियलिटी शोज़ में शामिल रहा है।
जजों के पैनल में भारतीय संगीत जगत के तीन लोकप्रिय नाम श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह नजर आएंगे। तीनों अपने अनुभव, संगीत की समझ और अलग अंदाज से शो को खास बनाएंगे
। वहीं, आदित्य नारायण एक बार फिर शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। भारत की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में शामिल श्रेया घोषाल अपने दशकों के संगीत अनुभव और प्रतिभा को पहचानने की बेहतरीन समझ के साथ जज की भूमिका निभाएंगी। वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपनी पैनी नजर से गायकों की आवाज़, गायकी और मंच पर उनकी प्रस्तुति का आकलन करेंगे। पॉप आइकन और रैपर बादशाह भी जजों के पैनल का हिस्सा होंगे। संगीत की गहरी समझ और अपने अनुभव के साथ वे प्रतियोगियों की प्रतिभा को परखेंगे और शो में एक अलग ऊर्जा लेकर आएंगे।
। प्रतियोगियों की शानदार परफॉर्मेंस जजों को प्रभावित करने के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करेगी।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोनी पल के एक प्रवक्ता ने कहा, "इंडियन आइडल 16 का एफटीए प्रीमियर सोनी पल के साथ-साथ देशभर के दर्शकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके जरिए अब देश के ज्यादा से ज्यादा परिवार शो में मौजूद शानदार प्रतिभाओं, यादगार संगीत और भावनाओं से भरे सफर का आनंद ले सकेंगे
इंडियन आइडल 16, 7 सितंबर से, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।
prayagraj news Bollywood News ENTERTAINMENT NEWS Television News uttar pradesh news reality TV entertainment news India Indian Television Indian Music Indian Idol 16 Indian Idol Season 16 Sony Pal Sony Pal Indian Idol Indian Idol 2026 Shreya Ghoshal Vishal Dadlani Badshah Aditya Narayan Singing Reality Show Singing Competition Indian Reality Shows Music Reality Show Sony Pal Shows Free To Air Channel FTA Entertainment Playback Singers Indian Idol Premiere Indian Idol Judges Indian Idol Contestants Yadon Ki Playlist Music Entertainment Sony Entertainment Indian TV Shows Singing Talent Indian Idol Season 16 Premiere


Comments