नवीनतम
भारत
सवारियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार, सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
मीरजापुर।
मीरजापुर।ड्रमंडगंज क्षेत्र के बंजारी कलां से प्रयागराज सवारियों को लेकर जा रही बस सोमवार दोपहर रतेह गांव स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री हो गए। वहीं बस में सवार यात्रियों का आरोप है
कि बस चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई नशे में धुत चालक ने सवारियों की जान को जोखिम में डाल दिया।बस में सवार यात्री ड्रमंडगंज, कोरांव,मेजा और प्रयागराज जाने के लिए बैठे हुए थे।बस में सवार 28 वर्षीया प्रीतू पुत्री रोशन निवासी मड़वा धनावल, 30 वर्षीया करिश्मा पत्नी अशोक निवासी
Read More खजनी में अपराध के मामलों को लेकर दीपक यादव उर्फ नंगा चर्चा में, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल !
मड़वा धनावल, 14 वर्षीया साध्वी पुत्री शिवराम त्रिपाठी,35 वर्षीया सुमन पत्नी शिवराम त्रिपाठी निवासी हनुमना मध्यप्रदेश, 35 वर्षीय जय प्रकाश तिवारी 28 वर्षीय आशीष तिवारी निवासी बबुरा रघुनाथ सिंह 28 वर्षीय अशोक निवासी बंजारी कलां,25 वर्षीया ललिता,36 वर्षीया गुलाब कली निवासी बंजारी कलां,28 वर्षीया प्रतिमा देवी निवासी महेशपुर,26 वर्षीया प्रतिभा निवासी बेलवनिया प्रयागराज,24 वर्षीय रंजीत,22 वर्षीया चंदा देवी
निवासी गड़बड़ा गोकुल,26 वर्षीया पूजा पाल निवासी बंजारी कलां,32 वर्षीय अरविंद कुमार निवासी पवांरी कलां व 25 वर्षीया ज्योति निवासी मड़वा धनावल घायल हो गई। बस पलटने की सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजन आनन फानन में उपचार हेतु रतेह चौराहा व ड्रमंडगंज स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। वहीं घायल अशोक तिवारी के दाएं पैर में गंभीर चोट को देखते हुए स्वजन निजी साधन से मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर ले गए।
सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।ग्रामीणों की सूचना के आधे घंटे बाद स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर बस में सवार यात्रियों और ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना स्थल से महज डेढ़ किलोमीटर दूर थाना स्थित है। पुलिस के देर से आने पर बस चालक रामविलास भागने में सफल रहा।बस में सवार महिला यात्री ज्योति ने बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और बस को लहराते हुए चला रहा था बस पलटने से सिर में चोट लगी है। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।


Comments