सुपौल में “जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार”

अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं जन-जागरूकता को लेकर बुधवार को सुपौल जिले में “जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का संचालन 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल सुपौल के अलावा अनुमंडल अस्पताल वीरपुर, निर्मली एवं त्रिवेणीगंज तथा रेफरल अस्पताल राघोपुर में किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजनों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अभियान के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, अस्थमा, सीओपीडी, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) एवं हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम, जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा एवं फैटी लिवर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच पर जोर दिया गया। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को CBAC (कम्युनिटी बेस्ड असेसमेंट चेकलिस्ट) एवं आहार संबंधी चेकलिस्ट के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

पीपीसीबी ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट चैंपियन बनाने के उद्देश्य से शुरू किया “पंजाब प्लास्टिक चैंपियंस कार्यक्रम” Read More पीपीसीबी ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट चैंपियन बनाने के उद्देश्य से शुरू किया “पंजाब प्लास्टिक चैंपियंस कार्यक्रम”

बताया गया कि यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी विशेष प्रयासों के क्रम में आयोजित किया जा रहा है, ताकि गैर-संचारी रोगों की बढ़ती समस्या को कम किया जा सके और लोगों को शुरुआती चरण में ही जांच एवं उपचार की सुविधा मिल सके।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विषय में लिए गए निर्णय पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ Read More आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विषय में लिए गए निर्णय पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ

सदर अस्पताल सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा, जिलाधिकारी सावन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. बाबु साहेब झा, एसीएमओ डॉ. आनंद शंकर प्रसाद सिन्हा, डॉ. ममता कुमारी, एनसीडीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बाल कृष्ण चौधरी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, डॉ. अलका कुमारी, निरंजन कुमार, एफएलए अतुल आनंद, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार जायसवाल, डीईओ अर्चना कुमारी, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

सेफ सिटी मिशन के तहत सार्वजनिक परिवहन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग  Read More सेफ सिटी मिशन के तहत सार्वजनिक परिवहन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार