बाबा बाणेश्वर धाम का पंचायती जूना अखाड़ा धंसा

अखाड़े के आसपास बारिश के पानी के साथ मिट्टी का कटान भी हो रहा है। 

अजय यादव Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर के पतारा ब्लाक के बरनाव गांव में स्थित बाबा बाणेश्वर धाम का पंचायती जूना अखाड़ा बारिश के कारण कमजोर हो गया है, लगातार बारिश से अखाड़े का भवन धीरे-धीरे धंसने लगा हैं,भवन की दीवारों में कई जगह बड़ी दरारें आ गई है, इससे वहां रहने वाले महंत पुजारी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं,, अखाड़े के आसपास बारिश के पानी के साथ मिट्टी का कटान भी हो रहा है। 
 
इसके कारण पास में स्थित हरिहर गिरि जी महाराज के जीवित समाधि स्थल का चबूतरा भी धंसने लगा हैं, चबूतरे के आसपास की मिट्टी खिसकने से हालात और बिगड़ गए,, मंदिर में रह रहे महंत और पुजारियों ने बताया कि लगातार वारिस से पंचायती जूना अखाड़ा बहुत कमजोर हो गया है, दीवारों में दरारें और मिट्टी का कटान ख़तरे को बढ़ा रहा है। 
 
उनका कहना है कि समय रहते भवन की जांच और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो जूना अखाड़ा कभी भी गिर सकता है इसमें मंदिर परिसर में मौजूद महंत, पुजारी, और श्रद्धालुओं की जान का ख़तरा हो सकता है,,यह एक धार्मिक स्थल है श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

About The Author

Post Comments

Comments