एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर बांटे गए आकर्षक पुरस्कार

आम जनमानस एवं अभिकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से एलआईसी दुनिया की अग्रणी बीमा संस्था बन चुकी है।

अजय यादव Picture
Published On

प्रतापगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रतापगढ़ की यूनिट 31102 के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य की आयोजकत्व में एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर डिजिटल इनोवेशन स्वीकार्यता विषय पर शैक्षिक सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होटल शशांक में हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन हुआ। यूनिट 31102 के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आम जनमानस एवं अभिकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से एलआईसी दुनिया की अग्रणी बीमा संस्था बन चुकी है।
 
मानव तथा परिवारों की आर्थिक स्थायित्व देना हमारा उद्देश्य है। कवि अमरनाथ गुप्ता बेजोड़ व अजीत सिंगर, जाहनवी, रोहित व शिवम तिवारी ने गीतों के गायन से समां बांध दिया। कवि आनंद मोहन ओझा, कुंज बिहारी लाल मौर्या काका श्री आदि ने काव्य पाठ किया। एलआईसी के मुख्य प्रबंधक के द्वारा शारदा संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य व छात्र छात्राओं को शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एलआईसी शाखा प्रतापगढ़ के मुख्य प्रबंधक मनोज सिंगला ने कहा कि धन जीवन की प्रथम आवश्यकता है। एलआईसी जनता से थोड़ा अंश लेती है और जीवन तथा जीवन के बाद परिवारों को समृद्धि देती है।
 
अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार एवं पूर्व बाल न्यायाधीश डॉ0 दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि यदि देश की गरीबी दूर करना है तो निगम की योजनाओं से जुड़े। इसकी योजनाएं पूर्ण सफल है।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि निगम की योजनाएं दूर्दिन की साथी है।
 
अतः साथी का संरक्षण करें। प्रमुख रूप से राकेश कुमार सरोज, रामकुमार सरोज, मनीराम, मीला शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राघव सिंह, ओमप्रकाश कोरी, पुष्पेंद्र शुक्ला, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, अंजनी सिंह, मोहम्मद अय्यूब, ब्रह्मदत्त पांडे इत्यादि अभिकर्ताओं को मूल्यवान पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर बिना श्रीवास्तव, सालिकराम, आनंद मोहन ओझा, राकेश प्रतापगढ़ी, ओपी गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
4.

About The Author

Post Comments

Comments