नवीनतम
फीचर्ड
हण्डिया पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड, 01 चाकू, बरामद।
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो प्रयागराज
थाना हण्डिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनपुरवा (सरायपीथा) निवासिनी ज्ञान देवी पत्नी स्व0 सुशील कुमार द्वारा थाना हण्डिया पर सूचना दी गई कि दिनांक-03.07.2026 को उनके पति सुशील कुमार की मृत्यु होने के बाद से ही उनके जेठ दारा सिंह उर्फ सुनील कुमार द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित कर मारपीट किया जा रहा था,
तथा दिनांक-29.08.2026 को दारा सिंह उर्फ सुनील कुमार द्वारा मुकदमा वादिनी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने आयी मुकदमा वादिनी की जेठानी को भी दारा सिंह उर्फ सुनील कुमार द्वारा जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड़ से हमला करते हुए गला दबाया गया जिससे वह बेहोश हो गई । पत्नी को मृत समझकर अभियुक्त ने घर में रखे चाकू से स्वयं को चोटिल कर लिया । पीड़िता के अनुसार अभियुक्त ने परिजनों को नुकसान पहुँचाने की नियत से घर में जहरीला पदार्थ भी छिपाकर रखा है। प्रकरण के सम्बन्ध में मुकदमा वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 29.08.2026 को थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-461/2026 धारा-115(2)/109(2) पंजीकृत किया गया।
थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-461/26 धारा-115(2)/109(1) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार गौतम उर्फ दारा पुत्र स्व0 इन्द्रजीत गौतम निवासी ग्राम बनपुरवा सरायपीथा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-30.08.2026 थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत धनूपुर ब्लाक के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त सुनील कुमार गौतम उर्फ दारा उपरोक्त के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड, 01 चाकू तथा सफेद पाउडर व काला पदार्थ बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी


Comments