नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सेफ सिटी मिशन के तहत सार्वजनिक परिवहन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग
यह अभियान दिनांक 01.09.2026 को आयोजित गोष्ठी में लिए गए निर्णयों के क्रम में क्रियान्वित किया गया
कानपुर। आज दिनांक 3.09.2026 को सेफ सिटी मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग, जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 01.09.2026 को आयोजित गोष्ठी में लिए गए निर्णयों के क्रम में क्रियान्वित किया गया।
अभियान के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, बस एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहनों के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, नंबर प्लेट, चालक का सत्यापन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म, ब्लैक बोर्ड अथवा दृश्यता प्रभावित करने वाली नियम विरुद्ध सामग्री को हटवाया गया, जिससे सार्वजनिक परिवहन में प्रभावी निगरानी एवं महिला- बाल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन के चालकों एवं परिचालकों का सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित 20 बिंदुओं वाले प्रोफार्मा के माध्यम से विवरण संबंधित थानों पर संकलित कर अभिलेखों से मिलान किया जाएगा तथा CCTNS एवं DCRB के माध्यम से आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जाएगा। चालकों एवं परिचालकों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार, यातायात नियमों के पालन तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज जाने वाली
छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने पर जोर दिया गया। चेकिंग के दौरान नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन वाहनों की नियमित चेकिंग तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/सीएडब्ल्यू स्नेहा तिवारी सहित यातायात पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
kanpur news women safety जागरूकता अभियान महिला सुरक्षा कानपुर समाचार Child Safety बालिका सुरक्षा Traffic Police Kanpur safety awareness campaign यातायात पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा Safe City Mission सेफ सिटी मिशन Public Transport Checking सार्वजनिक परिवहन चेकिंग Auto E-Rickshaw Checking ऑटो ई-रिक्शा चेकिंग Taxi Bus Checking टैक्सी बस चेकिंग Driver Verification चालक सत्यापन CCTNS Verification DCRB Verification Sneha Tiwari स्नेहा तिवारी


Comments