बाढ़ को देखते हुए सीखड़ गौ आश्रय केंद्र से पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

सीखड़ मीरजापुर। 

संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे

 

थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही ऐतिहात बरतनी शुरू कर दी है। बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सीखड़ गौ आश्रय केंद्र से पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजना शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में सीखड़ गौ आश्रय केंद्र में लगभग 284 पशु मौजूद है, जिन्हें मंगलवार को कान्हा गौ आश्रय केंद्र चुनार में

सवारियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल  Read More सवारियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल 

 

स्थानांतरित किया जा रहा है।खंड विकास अधिकारी बवीता सिंह ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा,सेहत को देखते हुए सीखड़ गौ आश्रय केंद्र से पशुओं को कान्हा गौ आश्रय केंद्र चुनार भेजा जा रहा है।ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश कुमार यादव ने बताया कि पीछले साल कुछ पशुओं को अन्यत्र स्थानांतरित तो किया गया, किन्तु अचानक बाढ़ का पानी गौ आश्रय केंद्र में आ जाने पर शेष पशुओं को

कार की टक्कर से घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत Read More कार की टक्कर से घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत

 

सीखड़ गांव में अस्थाई गौ आश्रय केंद्र बना कर रखा गया था, किन्तु स्थान परिवर्तन होने से पशुओं को काफी परेशानी हुई, जिसको देखते हुए इस बार इन्हें पहले से ही सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है जहां इनके रहने खाने पीने की मुकम्मल व्यवस्था हो सकें।सीखड़ गौ आश्रय केंद्र में बाढ़ का पानी आ जाता है

 

जिसको देखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार सीखड़ गौ आश्रय केंद्र से गायों को निकाल कर कान्हा गौ आश्रय केंद्र चुनार भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 44गायों को स्थानांतरित किया जा चुका है, शेष बची गायों को  दों दिनों में स्थानांतरित कर दिया जायेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें