कृषि विकास योजना में 286.46 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन और धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य कृषि विकास योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की तृतीय बैठक हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित नई परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने कुल 286.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जारी धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और प्रभावी निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदेश के किसानों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पहले उनका समुचित परीक्षण किया जाए, ताकि स्वीकृति के बाद अनावश्यक संशोधन की स्थिति न बने और कार्य समय से पूरे हो सकें।

पुरानी परियोजनाओं के लिए 101.13 करोड़

समिति ने पूर्व वर्षों की संचालित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए 101.13 करोड़ रुपये मंजूर किए। इसके अलावा कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों तथा संस्थाओं की वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई परियोजनाओं के लिए 185.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

माँ मवैया देवी सेवा समिति के तत्वाधान मे माँ विन्ध्यवासिनी प्रका ट्य तिथि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन ।    Read More माँ मवैया देवी सेवा समिति के तत्वाधान मे माँ विन्ध्यवासिनी प्रका ट्य तिथि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन ।   

राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों के आधुनिकीकरण के लिए उन्नत कृषि यंत्र, सिंचाई नलकूप और जल निकासी व्यवस्था विकसित करने के लिए दो वर्षों हेतु 60 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई। कृषि विभाग की नौ एकीकृत कीट प्रबंधन प्रयोगशालाओं की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 2.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हुआ रक्षाबंधन महापर्व Read More राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हुआ रक्षाबंधन महापर्व

देवरिया में नई एकीकृत कीट प्रबंधन प्रयोगशाला एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भवन के निर्माण के लिए 3.71 करोड़ तथा लखीमपुर खीरी में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भवन के लिए 2.60 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई।

थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

कृषि प्रशिक्षण और उद्यान विकास पर जोर

कृषि प्रसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं कृषि तीर्थ कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 8.80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा में कृषि यंत्रीकरण, कंबाइन हार्वेस्टर प्रशिक्षण और प्रक्षेत्र की चहारदीवारी निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए 6.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। उद्यान विकास कार्यक्रमों के लिए भी 5.98 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली।

गन्ना, मत्स्य और बीज भंडारण को भी मिली मंजूरी

गोरखपुर में गन्ने की नई प्रजातियों के अभिजनक बीज उत्पादन के लिए ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला स्थापित करने हेतु गन्ना विभाग को 1.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। मत्स्य विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, गोरखनाथ हैचरी के पुनर्निर्माण और राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 7.91 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर हुईं।

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के माध्यम से बुलंदशहर, मैनपुरी और जालौन में कुल 5,300 मीट्रिक टन क्षमता के बीज भंडारण गोदामों के निर्माण के लिए 17.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। सहकारिता विभाग के 14 पैक्स में गोदाम निर्माण तथा करीब 25 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता विकसित करने के लिए 54.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों बांदा, अयोध्या और मेरठ तथा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा में शोध एवं अवस्थापना सुविधाओं और परिसंपत्तियों के सृजन के लिए 13.80 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी स्वीकृत की गईं।

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रवीन्द्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य कृषि विकास योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का परिव्यय अनुमोदित है, जबकि बजट प्रावधान में 200 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें