दिव्यांग रेलकर्मियों को मिली राहत

महाप्रबंधक ने वितरित की 23 तिपहिया स्कूटी

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यस्थल तक सुगमता से पहुंचने के लिए तिपहिया स्कूटी वितरित की गईं। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरणवरकर ने लखनऊ मंडल के 23 दिव्यांग कर्मचारियों को स्कूटी प्रदान की। बताया गया कि करीब दो माह पूर्व मंडल के 13 दिव्यांग कर्मचारियों को स्कूटी वितरित की गई थी। इसके बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की मांग पर मंडल में शेष दिव्यांग कर्मचारियों को भी स्कूटी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर महाप्रबंधक ने सहमति प्रदान की।
 
कर्मचारी कल्याण निधि से स्कूटी वितरण के लिए धनराशि आवंटित कराने में मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा, ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री संजय यादव तथा एससी-एसटी एसोसिएशन के मंडल मंत्री नवनीत वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा, जोनल प्रतिनिधि शिवेंद्र पांडे, मंडल मंत्री मुख्यालय विजय नाथ ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्राणशाही, मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, शाखा मंत्री सिग्नल कारखाना नितेश शुक्ला, शाखा मंत्री अनुराग त्रिपाठी, योगेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष अमित पांडे, गौतम पांडे, अशोक मिश्रा, शादिक, सुखदेव, वंश बहादुर, प्रवीण सिंह, संदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार