4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 15 पुड़िया बरामद

इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर कथित मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जगदीशपुर(भागलपुर)- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बस्ती में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बस्ती निवासी संजय साह के पुत्र मोनू कुमार (25) के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने युवक के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 15 पुड़िया में रखा करीब चार ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात पुलिस ने बताई। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर कथित मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। ब्राउन शुगर की आपूर्ति के स्रोत और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, एसआई कुमारी मेघा, अजीत कुमार सहित गश्ती दल के जवान शामिल थें।

चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 90 पेटी शराब बरामद Read More चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 90 पेटी शराब बरामद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार