जनपद में लगातार बारिश ने गरीब परिवार का आशियाना छीना, मिट्टी का घर भरभराकर गिरा

पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता व आवास की लगाई गुहार

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बभनी/सोनभद्र-

जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बभनी ब्लॉक अंतर्गत घघरी ग्राम पंचायत के साहगोंडा में एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के बाद देव बाबू पुत्र रामकिशन का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घर गिरने से मकान में रखा अनाज सहित घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घर के गिरने से पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई और वहीं बारिश के बीच आशियाना उजड़ने से परिवार काफी परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर होने से यह हादसा हुआ।

मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर वन विभाग अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी Read More मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर वन विभाग अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान कृष्णानन्द सोनी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद एवं सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके क्रम में ग्राम प्रधान द्वारा लेखपाल से भी संपर्क कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराने की बातें कही। 

हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कप्तानगंज में दिखा जबरदस्त उत्साह, डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य रैली Read More हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कप्तानगंज में दिखा जबरदस्त उत्साह, डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य रैली

इस मौके पर ग्राम प्रधान कृष्णानन्द सोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार, स्थानीय ग्रामीण उमंग गुप्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी तोड़ने में नाकाम रहा चोर Read More एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी तोड़ने में नाकाम रहा चोर

पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि मौके का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए ताकि बारिश के इस संकट में परिवार को राहत मिल सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार