नवीनतम
फीचर्ड
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ओबरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
ओबरा / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सोनभद्र अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त राहुल पुत्र रंजीत, निवासी सेक्टर-10, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 09.40 बजे ओबरा डैम स्टेशन के पीछे वाली रोड से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.08.2026 को आवेदिका द्वारा थाना ओबरा पर एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 26.08.2026 को समय करीब 18.30 बजे अभियुक्त राहुल पुत्र रंजीत स्वीपर, निवासी सेक्टर-10, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 137(2) बीएनएस बनाम राहुल उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 26.08.2026 को नाबालिग बालिका को शादी करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ प्रयागराज ले गया था, जहां नैनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अर्पित लॉज में कमरा लेकर करीब 03 दिन तक रहा। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उसे जानकारी हुई कि बालिका की माता द्वारा उसके विरुद्ध थाना ओबरा पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, जिसके बाद वह बालिका को वापस छोड़कर स्वयं बाहर जाने की फिराक में था, तभी आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मो0 जुनैद खान, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, का0 अरुण कुमार यादव,म0का0 पूनम खरवार शामिल रहीं।


Comments