शासन के निर्देश के क्रम में निर्माण श्रमिकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से जोड़ने के निर्देश

श्रमिकों को रोजगार के अवसरों के साथ कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप से अधिक से अधिक जोड़ने तथा ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

IMG-20260829-WA0035

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन Read More पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार उनका लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई Read More विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई

IMG-20260829-WA0036

असम विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न। Read More असम विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न।

ऐप के माध्यम से सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य प्रतिष्ठान अपना पंजीकरण कर आवश्यकता के अनुरूप श्रमिकों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगे। वहीं निर्माण श्रमिक भी ऐप के माध्यम से नियोजकों से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इससे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा नियोजकों को आवश्यकता के अनुरूप कुशल श्रमिक उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में कार्यरत निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच इस ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा उन्हें ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों से अपील की है कि वे अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप डाउनलोड कर इसका अधिकतम उपयोग करें तथा अपने आसपास कार्यरत अन्य श्रमिकों एवं नियोजकों को भी इसके संबंध में जागरूक करें।

ऐप के संचालन अथवा पंजीकरण में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- सुरेश कुमार, सहायक लेखाकार – 9935907680,प्रवीण मदक, कम्प्यूटर ऑपरेटर – 7499938952,दुर्गा शंकर मिश्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर – 7800556560,राजेश शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर – 9451575696,दीपक कुमार मदक, कम्प्यूटर ऑपरेटर – 9936012820

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार